"सड़क नहीं, तालाब है ये!" - गोड्डा के कृष्ण टोला में विकास के दावों की खुली पोल
गोड्डा के कृष्ण टोला की सड़क बेमौसम बरसात में ही दम तोड़ती दिख रही है. जगह-जगह कालनुमा गड्ढे सिस्टम की पोल खोलने और आने-जाने वालों को घायल करने के लिए काफी हैं.

Godda, Jharkhand: चुनाव के दौरान विकास के दावे तो बड़े-बड़े किए जाते हैं, लेकिन गोड्डा की ये तस्वीर उन दावों की पोल खोल रही है. जिला मुख्यालय से महज 20 किलोमीटर दूर सुंनडमारा पंचायत का कृष्ण टोला गांव आज भी बदहाल सड़क की मार झेल रहा है. सड़क ऐसी कि सड़क कम, तालाब ज्यादा नजर आती है और ऐसा यहां के स्थानीय ही कहते दिख जाएंगे.
बेमौसम बारिश में ही हाल बेहाल है, तो सोचिए बरसात में यहां क्या हाल होता होगा. यह तस्वीर किसी तालाब की नहीं, बल्कि गोड्डा जिले के सुनडमारा पंचायत के कृष्ण टोला गांव की सड़क की है. जिला मुख्यालय से महज 20 किलोमीटर दूर विकास की पोल खोलती यह सड़क आज ग्रामीणों के लिए अभिशाप बन चुकी है. सड़क इतनी जर्जर हो चुकी है कि बेमौसम बारिश में ही पूरा रास्ता जलमग्न हो जाता है.

जगह-जगह बने गहरे गड्ढे हादसों को खुला न्योता दे रहे हैं. बारिश की कुछ बूंदें क्या गिरीं, गांव की सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गई. ग्रामीण बताते हैं कि बरसात के दिनों में यहां हालात और भी भयावह हो जाते हैं. सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है. कई बार बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं. लेकिन जिम्मेदारों की नींद अब तक नहीं टूटी.
कई साल से सड़क की यही हालत है. नेता लोग वोट मांगने आते हैं लेकिन सड़क बनवाने कोई नहीं आता. सबसे बड़ी बात ये है कि अभी तो बेमौसम बारिश में ही सड़क की ऐसी हालत है. जबकि असली मानसून आना बाकी है. आखिर जिला मुख्यालय से महज कुछ किलोमीटर दूर अगर सड़क की ऐसी दुर्दशा है, तो दूरदराज गांवों का हाल क्या होगा.
करोड़ों रुपए विकास योजनाओं पर खर्च होने के दावे किए जाते हैं. लेकिन कृष्ण टोला की यह सड़क उन दावों की सच्चाई बयां कर रही है. यह तस्वीरें सिर्फ एक सड़क की बदहाली नहीं. बल्कि उन दावों पर बड़ा सवाल है, जिनमें गांव-गांव विकास पहुंचाने की बातें की जाती हैं. अब देखना होगा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की नींद कब टूटती है… और कृष्ण टोला के लोगों को आखिर कब इस बदहाल सड़क से मुक्ति मिलती है!
(गोड्डा से प्रिंस यादव की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के विश्वनाथ नर्सिंग होम में रक्तदान शिविर का आयोजन, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

रांची में मारवाड़ी युवा मंच का चार दिवसीय योग शिविर संपन्न, अब हर दिन मिलेगी निशुल्क योग की सुविधा







