बोकारो में चोरी के बाद सबूत मिटाने के लिए दुकान में आग लगा रहे चोर ! दहशत में दुकानदार
बोकारो में चोर अब चोरी की नई तरकीबें अपनाने लगा है. पहले चोरी के बाद अपराधी फरार हो जाते थे लेकिन अब भागने से पहले दुकानों को आग के हवाले करने लगे हैं. जिससे दुकानदार दहशत में आ गए है.

Bokaro / Jharkhand (Report By- Sanjiv Kumar Singh): चोरी की पुरानी तकनीकों को अब चोरों ने Bye-Bye कह दिया है. पहले चोर किसी भी दुकान से ताला तोड़कर जमकर चोरी करते थे और उसके बाद वहां से सामानों को अपने झोले में भरकर रफ्फूचक्कर हो जाते थे लेकिन अब इन तकनीकों को छोड़ चोरों ने नई तरकीब अपना ली है. दरअसल, चोर चोरी के बाद अब दुकानों को आग के हवाले कर दे रहे हैं.

बता दें, ऐसी खबर बोकारो सिटी थाना क्षेत्र सेक्टर 1/B शॉपिंग सेंटर के पास की है जहां देर रात चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़ा, चोरी की और इसके बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से पूरे दुकान को आग के हवाले कर दी. वहीं इस मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम पहुंची, जिसके बाद टीम ने आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक दुकान जलकर पूरी तरह से खाक हो चुकी थी.

आगलगी की इस वारदात को लोगों ने शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लगने की बात कही, लेकिन सुबह जब पास के दुकान में लगे एक सीसीटीवी फुटेज आने के बाद आगलगी का पूरा मामला साफ हो गया. दरअसल, सीसीटीवी फुटेज में साफ-साफ दिख रहा है कि 2 चोर दुकान के पास आते हैं. ताला तोड़ दुकान में एंट्री करते हैं और चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं इतना ही नहीं चोरी के बाद चोर दुकान को आग के हवाले कर मौके से भाग निकलते हैं.
इस पूरे घटनाक्रम को देखने के बाद पीड़ित दुकानदार ने इसकी सूचना थाने को दी. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है. वहीं, चोरों के इस हरकत से अब दुकानदार अब दहशत में है. क्योंकि चोरी करने के बाद दुकान को चोरों द्वारा नष्ट करने करने का काम किया जा रहा है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमुआ में किशोर के अपहरण का दुस्साहस: बोरे में बंद कर ले जा रहे थे अपराधी, शोर मचाने पर भाग निकले

"सड़क नहीं, तालाब है ये!" - गोड्डा के कृष्ण टोला में विकास के दावों की खुली पोल







