Ranchi में 31 मार्च को नहीं होगी मांस-मछली की बिक्री, दुकानें खुली मिली तो होगी सख्त कार्रवाई
रांची नगर निगम ने महावीर जयंती के मौके पर मांस-मछली की दुकानें बंद रखने का आदेश जारी किया है. इसे लेकर नगर निगम ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है

Ranchi News: रांची नगर निगम ने भगवान महावीर जयंती के मौके पर मंगलवार को मांस, मछली की सभी दुकानों तो बंद रखने का आदेश जारी किया है. इसे लेकर नगर निगम की तरफ से आधिकारिक घोषणा करते हुए सूचना जारी की गई है.
जारी सूचना में कहा गया है कि दिनांक 31 मार्च 2026 को भगवान महावीर जयंती के शुभ अवसर पर रांची नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले सभी वधशाला और मांस, मछली, मुर्गा की दुकानें पूर्णतः बन्द रहेगी. साथ ही क्रय-विक्रय भी बन्द रहेगा. इसके अलावा अगर 31 मार्च को कोई भी अगर मांस, मछली या मुर्गा बिक्री करते हुए पाये जाएंगे तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर आईपीएच सभागार में कार्यक्रम का आयोजन, 10 मुखियाओं को किया गया सम्मानित

रांची पुलिस को मिला भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद.. बिरसा मुंडा हत्याकांड का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे







