महाशिवरात्रि पर Ranchi के इन मार्गों पर रहेगी No Entry, कई इलाकों में लगेगी बैरिकेडिंग
आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर रांची में बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी. इसे लेकर रांची ट्रैफिक ने बताया है कि महाशिवरात्रि के दिन सुबह 5 बजे से लेकर रात 10 बजे तक शहर में बड़े वाहनों की एंट्री वर्जित रहेगी.

Ranchi News: महाशिवरात्रि के अवसर पर 15 फरवरी 2026 (रविवार) को राजधानी रांची में भव्य शिव बारात जुलूस निकाली जाएगी. इस अवसर पर शहर में भारी भीड़ और भव्य शिव बारात को देखते हुए रांची ट्रैफिक SP ने कई मार्गों में वाहनों के आवागमन को लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव किए हैं. ट्रैफिक एसपी के मुताबिक, शहर में सुबह 5 बजे से बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी.
शहर में छोटे वाहनों के परिचालन पर रोक नहीं है लेकिन जुलूस के दौरान कई इलाकों में वाहनों के एंट्री पर प्रतिबंध रहेगा. ट्रैफिक एसपी ने शहरवासियों से शिव बारात गुजरने वाले मार्गों से बचने और वाहनों के सुगम परिचालन में सहयोग करने का अनुरोध किया है. ट्रैफिक व्यवस्था में हुए बदलाव के अनुसार, सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों का नो इंट्री रहेगा. जबकि शहर में आने वाले भारी वाहन निर्धारित जगहों से होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे.
कांके की तरफ जाने वाले छोटे वाहन राम मंदिर मोड़, हॉटलिप्स चौक और न्यू मार्केट चौक से होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे. शिव बारात जुलूस निकाले जाने के समय शनि मंदिर, दुर्गा मंदिर, मिनाक्षी गली, सुखदेव नगर, बालाजी मंदिर, सुलभ शौचालय और गौशाला कटिंग से पहाड़ी मंदिर जाने वाले मार्गों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी.
यहां से निकलेगी भव्य शिव बारात
शिव बारात की भव्य जुलूस इंद्रपुरी शिव मंदिर के मुख्य द्वार से निकलेगी जो रातू रोड, मेट्रोगल्ली, रानी सती मंदिर, पहाड़ी मंदिर, बानो मंजिल मार्ग, गाड़ीखाना, कार्ट सराय रोड, JJ रोड, शहीद चौक, पुस्तक पथ, ज्योति संगम, गांधी चौक, मारवाड़ी टोला, महावीर चौक, प्यादा टोली और इसका समापन RR स्पोटिंग दुर्गा पूजा समिति के प्रांगण में होगा. रांची ट्रैफिक SP ने आम लोगों से अपील की है कि शिव बारात जुलूस वाले मार्ग का कम प्रयोग करें और वाहनों के सुगम आवाजाही में अपना सहयोग प्रदान करें.
दूसरे जिलों से रांची में यहां तक आ सकेंगे वाहन
कांके से रांची आने वाले वाहन बोड़ेया तक आ सकेंगे; कांके पतरातु से रांची आने वाले वाहन चांदनी चौक तक; जमशेदपुर से रांची आ रहे वाहन सदाबहार चौक और दुर्गा सोरेन चौक तक ही आ सकेंगे. वहीं गुमला और सिमडेगा से आने वाले वाहन रांची कटहल मोड़ और ITI बस पड़ाव में मुख्य ड्रॉप प्वॉइंट पर आकर रूकेंगे; वहीं चाईबासा और खूंटू से आने वाले वाहन रांची बिरसा चौक के पास आकर रुकेंगे. और पलामू-लोहदगा से आने वाले वाहनों के लिए रांची के पिस्का मोड़ पर मुख्य ड्रॉप प्वॉइंट बनाया गया है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






