Giridih में भी होने लगी है LPG गैस सिलेंडर की किल्लत, लग रही एजेंसी के बाहर लंबी लाइनें
देश भर में चल रहे LPG गैस संकट का असर अब झारखंड के गिरिडीह में भी दिखने लगा है. एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन लगाए लोग काफी परेशान हैं.

Jharkhand (Giridih): LPG गैस सिलेंडर की किल्लत अब गिरिडीह में भी दिखने लगी है. हालांकि हालात अब भी सामान्य हैं. इजरायल-अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद तनाव का असर कच्चे तेल और पेट्रोलियम गैस की सप्लाई पर दुनिया भर में असर दिखने लगा है.

लिहाजा, बुधवार को गिरिडीह के जैन गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर लेने वालों की लंबी कतार देखी गई. एजेंसी के कार्यालय से लेकर उसके गोदाम तक गैस सिलेंडर लेने के लिए लोग परेशान दिखे. इस दौरान जब जैन गैस एजेंसी के संचालक श्रेयांस जैन ने कहा कि कल तक आपूर्ति अच्छे से हो रही थी. लेकिन आज से आपूर्ति में कुछ गड़बड़ी हुई है. जिसके कारण लोगों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा.
श्रेयांस जैन ने कहा कि कमर्शिल गैस सिलेंडर की आपूर्ति फिलहाल ठप कर दिया गया है. कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पहले ही बाधित है, जिसके कारण होटल और रेस्तरां में आपूर्ति नहीं हो पा रही. इधर गैस सिलेंडर लेने आए एक उपभोक्ता ने बताया कि बुकिंग ही नहीं हो रही है. वहीं अगर बुकिंग हो भी रही है तो गैस सिलेंडर एजेंसी से आपूर्ति नहीं हो रही. इस दौरान गोदाम में गैस सिलेंडर के लिए आए लोगों के चेहरों पर परेशानी साफ देखी जा सकती थी.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
नामकुम जमीन घोटाला और गायब राजस्व रिकॉर्ड मामले में झारखंड हाईकोर्ट का ACB को सख्त आदेश, दोषी अफसरों पर तुरंत दर्ज करें FIR
Video! : JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने से टूटे थे सपने, अब हाईकोर्ट ने पलटी बाजी!, रांची की सड़कों पर बंटी मिठाइयां







