झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दौरान मंत्री-विधायकों पर हमले की आशंका, पूरे राज्य में अलर्ट जारी
18 फरवरी से आगामी 19 मार्च 2026 तक झारखंड विधानसभा का बजट सत्र चलेगा. इसे लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के सभी संवेदनशील और जंगल, घाटियों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए है.

Jharkhand assembly budget Session 2026-27: बुधवार, 18 फरवरी 2026 से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा जो आगामी 19 मार्च 2026 (गुरुवार) तक चलेगा. इसे लेकर पूरे राज्य में पुलिस मुख्यालय की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही सभी जिलों के SSP और SP को सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम करने और संवेदनशील मार्गों पर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. क्योंकि सत्र में शामिल होने के लिए मंत्री और विधायकों के रांची आने-जाने के दौरान उनपर नक्सली और आपराधिक संगठनों द्वारा हमले की आशंका है.
इधर, इस संबंध में IG अभियान S माइकल राज ने कहा है कि उग्रवादियों द्वारा पहले भी घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है ऐसे में इस बार किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं लिया जा सकता. उन्होंने सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को निर्देश देते हुए कहा कि 17 से 18 फरवरी को मंत्री-विधायकों के रांची आने और सत्र के समाप्त होने के बाद उनकी वापसी के दौरान सड़क और रेल मार्गों पर विशेष चौकसी बरती जाएं. इसे लेकर सभी स्थानीय पुलिस को सभी संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने और तत्काल रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है.
पूर्व में भी हो चुकी हैं घटनाएं
आपको बता दें, कई बार उग्रवादियों और प्रदर्शनकारियों द्वारा विधायकों के काफिले पर हमले और पथराव जैसी घटनाएं घट चुकी है पूर्व में घटी ऐसी घटनाएं दोबारा न दोहराई जाए इसे लेकर इस बार पुलिस मुख्यालय पहले से ही तैयार है...
लातेहार में उग्रवादियों ने MLA प्रकाश राम के काफिले पर हमले का प्रयास किया था.
पूर्व MLA कुणाल षाडंगी के काफिले और प्रदर्शनकारियों के बीच भी हिसंक-झड़प हुई थी.
बड़कागांव विधानसभा सीट से MLA रही अंबा प्रसाद के काफिले पर कई बार पथराव हुआ है.
इन सड़क मार्गों पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर
विधानसभा बजट सत्र के दौरान कई सड़क मार्गों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी. मुख्यालय की तरफ से टुपालू-चरही-तिलैया (रांची-हजारीबाग-कोडरमा रोड), कोलेबिरा जंगल (रांची-सिमडेगा-गुमला), तैमारा घाटी (रांची-बुंडू-तमाड़), आमझरिया-टुड़ामू-मनिका (रांची-लातेहार-पलामू), टाटी झरिया-विष्णुगढ़-गिरिडीह घाटी और बंदगांव जंगल (खूंटी-चाईबासा) रोड पर विशेष चौकसी के निर्देश दिया गया है. इसके अलावा बेतला-महुआडाड़-गारू (नेतरहाट पथ), सिमरिया-चतरा घाटी सहित कई अन्य जंगल और घाटी मार्गों पर भी सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए है. जबकि चौपारण-बरही-बरकट्ठा-बगोदर, सरायकेला-खरसांवा-कुचाई, रामगढ़-गोला-बोकारो, चान्हो-खलारी-सिमरिया, सिनी-खरसांवा, कांड्रा-चौका मोड़ सहित कई मुख्य मार्गों पर सुरक्षा को लेकर कड़ी निगरानी के आदेश दिए गए हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह भाजपा ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस समारोह, मोदी-योगी सहित हिमंता के समर्थन में लगे नारे

गिरिडीह में माले नेताओं का पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन, सरिया हत्याकांड मामले में फरार मुखिया की जल्द गिरफ्तारी की मांग






