चोरों की चालाकी पर भारी पड़ी पुलिस की चौकसी, एक महीने बाद सलाखों के पीछे पहुंचे मोटर चोर
मेहरमा प्रखंड के परसा गांव स्थित बड़का बांध पोखर पर किसानों की सिंचाई व्यवस्था के लिए मोटर पंप लगाया गया था. लेकिन अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में इस मोटर पंप पर हाथ साफ कर दिया.

Godda, Jharkhand : बलबड्डा थाना क्षेत्र में चोरों ने सोचा था कि खेतों की सिंचाई के लिए लगा मोटर पंप चुराकर आसानी से बच निकलेंगे, लेकिन शायद उन्हें यह नहीं पता था कि कानून के हाथ कितने लंबे होते हैं. एक महीने तक पुलिस की आंखों में धूल झोंकने वाले चोर आखिरकार बलबड्डा थाना पुलिस के शिकंजे में फंस गए. किसानों की मेहनत पर डाका डालने वालों की अब सारी चालाकी धरी की धरी रह गई है.
मेहरमा प्रखंड के परसा गांव स्थित बड़का बांध पोखर पर किसानों की सिंचाई व्यवस्था के लिए मोटर पंप लगाया गया था. लेकिन अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में इस मोटर पंप पर हाथ साफ कर दिया.
इधर बलबड्डा थाना पुलिस ने भी हार नहीं मानी. करीब एक महीने तक लगातार छापेमारी, तकनीकी जांच और संदिग्धों पर नजर रखने के बाद पुलिस ने चोरी की गुत्थी सुलझा ली. पुलिस ने न सिर्फ चोरी गया मोटर बरामद कर लिया बल्कि इस वारदात में शामिल चोरों को भी गिरफ्तार कर लिया.
कहावत है कि अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के शिकंजे से ज्यादा दिनों तक नहीं बच सकता. इस मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ. चोर लगातार बचने की कोशिश करते रहे, लेकिन आखिरकार पुलिस की जांच के सामने उनकी एक नहीं चली. महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया.
बलबड्डा थाना क्षेत्र में किसानों की मेहनत पर डाका डालने वाले चोर अब सलाखों के पीछे हैं. इस कार्रवाई से साफ है कि अपराधी चाहे कितनी भी चालाकी कर लें, लेकिन पुलिस की नजर से बच पाना आसान नहीं.
(गोड्डा से प्रिंस यादव की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड की पारंपरिक कला को मिली विशिष्ट पहचान, 11 उत्पादों को मिला GI टैग, निर्यात में होगी बढ़ोतरी

किछौछा शरीफ से लौट रहे मेदिनीनगर के पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई







