सड़क पर थाली पीटकर विरोध के बाद जागी व्यवस्था!, हजारीबाग में विधायक ने निजी खर्च से भरवाए गड्ढे
हजारीबाग शहर में इन दिनों प्रमुख सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है।


Hazaribagh: हजारीबाग शहर में इन दिनों प्रमुख सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है। डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक से लेकर इंद्रपुरी चौक होते हुए मेन रोड और रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) तक की सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे बन गए हैं। इन गहरे गड्ढों के कारण आए दिन दोपहिया और छोटे चारपहिया वाहन पलट रहे हैं, जिससे राहगीर लगातार चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय नागरिक और राहगीर सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक लगातार मरम्मत की मांग उठा रहे थे।
थाली पीटकर दर्ज कराया था विरोध, सोशल मीडिया पर भी फूटा गुस्सा
सड़क की खस्ताहाली को लेकर मंगलवार को एक समाजसेवी ने गड्ढों के बीच खड़े होकर थाली पीटते हुए अनूठे अंदाज में विरोध दर्ज कराया था। इसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं, जिसके बाद व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे। लोगों का कहना था कि शहर के सबसे व्यस्त मार्ग पर सफर करना किसी जोखिम से कम नहीं रह गया है।
इंद्रपुरी चौक से सदर अस्पताल तक शुरू हुआ भराव, बरसात बाद टेंडर का दावा
जनता के आक्रोश और हादसों की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को सदर विधायक की पहल पर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। इंद्रपुरी चौक से सदर अस्पताल के बीच बने बड़े गड्ढों को विधायक ने अपने निजी खर्च से भरवाने का काम किया, ताकि मरीजों और एंबुलेंस को अस्पताल पहुंचने में सहूलियत हो सके। मौके पर मौजूद विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि सड़क की स्थिति बेहद खराब हो चुकी थी, इसलिए तात्कालिक राहत के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम खत्म होते ही संबंधित पथ निर्माण विभाग से इस पूरी सड़क के स्थायी निर्माण के लिए टेंडर कराया जाएगा।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में राधा स्वामी संगठन फर्जीवाड़े में मास्टरमाइंड की पत्नी और दो मैनेजर गिरफ्तार, थाने के बाहर हंगामा

लवकुश शर्मा की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, 10 संदिग्ध हिरासत में!







