NAXATRA NEWS
GIRIDIH : घरेलू हिंसा से जुड़े मामलों को निपटाने वाले गिरिडीह के महिला थाना में शिकायतकर्ता के लिए स्वागत कक्ष की शुरुआत की गई है. एसपी डॉ. विमल कुमार ने पूजा-अर्चना के साथ फीता काटकर नए स्वागत कक्ष का उदघाटन किया. इस मौके पर एसपी ने कहा कि अब शिकायतकर्ता महिलाओं को परेशानी नहीं उठाना होगा, बल्कि इस नए भवन में उनके घरेलु संबध के लिए पति-पत्नी के बीच वार्ता कराया जाएगा साथ ही और प्रयास होगा कि वार्ता से समस्या समाधान किया जाए.
इस दौरान डीएसपी कोसर अली, नीरज सिंह, मंटू कुमार, कार्यपालक दडांधिकारी के साथ मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, महिला थाना प्रभारी दीपमाला कुमारी समेत कई पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान मौजूद रहे.









