गोड्डा में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, बेखौफ अपराधियों ने युवक को मारी गोली !

Godda (Jharkhand): गोड्डा जिले में बैखौफ अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता नजर आ रहा है. धरअसल, अपराधियों ने एक बार फिर जिले में फायरिंग कर लोगों के बीच दहशत फैला दी. बताया जा रहा है कि बीती (रविवार) रात दो बाइक सवार अपराधियों ने मेहरमा थाना क्षेत्र के सुड़नी गांव स्थित घान गोला गोदाम में अंधाधुंध फायरिंग की. इस फायरिंग में एक युवक के पैर में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं, वारदात को अंजाम देकर दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है. 
बता दें, यह मामला मेहरमा थाना क्षेत्र के सुड़नी गांव का है घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पहली गोली दुकान के टेबल में जा धंसी, जबकि दूसरी गोली वहां काम कर रहे मजदूर जयराम मंडल के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
वहीं, गोदाम मालिक निलेश कुमार ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें 9 मार्च को ही फोन पर 10 लाख रुपये की रंगदारी की धमकी मिली थी. उन्होंने इसकी शिकायत मेहरमा थाने में की थी. घायल युवक की पहचान सुड़नी गांव निवासी जयराम मंडल के रुप में की गई है. जिसे इलाज के लिए पहले मेहरमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सदर अस्पताल गोड्डा रेफर किया. 
इधर, इस घटना घटना की सूचना मिलते ही महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद और मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है.
रिपोर्ट - प्रिंस यादव
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गुमला में महुआ चुन रही महिला को जंगली हाथी ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

मोतिहारी में ‘शिक्षा का मंदिर’ बना वसूली का अड्डा, TC के नाम पर रिश्वत लेते HM का VIDEO वायरल







