गिरिडीह में नगर निकाय चुनाव के लिए कल से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
गिरिडीह में नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. नामांकन की प्रक्रिया को देखते हुए महा पौर और वार्ड पार्षद के प्रत्याशी के निर्वाचित पदाधिकारी के कार्यालय के बाहर बांस का बैरिकेडिंग बनाना शुरू कर दिया गया है.

Giridih: एक चरण में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को डीसी द्वारा अधिसूचना जारी कर दी है जिसके बाद अब गिरिडीह में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. लिहाजा, गुरुवार से होने वाले नामांकन की प्रक्रिया को देखते हुए महा पौर और वार्ड पार्षद के प्रत्याशी के निर्वाचित पदाधिकारी के कार्यालय के बाहर बांस का बैरिकेडिंग बनाना शुरू कर दिया गया है.
गिरिडीह निगम के मेयर के लिए नामांकन प्रपत्र पपरवाताड न्यू समाहरणालय में एडिशनल कलेक्टर विजय सिंह विरुआ के कार्यालय में लिए जायेंगे. वहां प्रत्याशियों के बैठने और प्रपत्र जमा करने की व्यवस्था की जा रही है. जिससे प्रत्याशियों को कोई परेशानी ना हो. गर्मी को देखते हुए पेयजल की भी व्यवस्था की जा रही है. वहीं निगम के 36 वार्ड के वार्ड पार्षद प्रत्याशियों का नामांकन का पर्चा सदर प्रखंड और सदर अंचल में ही जमा लिया जाना है.
36 वार्ड के लिए चार निर्वाचित पदाधिकारी नियुक्त किए गए है. इसमें सदर प्रखंड के बीडीओ गणेश रजक, सदर अंचल के अंचलाधिकारी जीतेन्द्र प्रसाद, कार्यपालक दंडाधिकारी के साथ भूमि सुधार उप समाहर्ता को नियुक्त किया गया है. गुरुवार से शुरू होने वाले नामांकन की प्रक्रिया में कोई परेशानी ना हो, इसके लिए सदर प्रखंड कार्यलय में भी बैरिकैडिंग कराया जा रहा है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






