बोकारो: चास नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर और 35 वार्ड पार्षदों ने को DC ने कराया शपथ ग्रहण
बोकारो के नगर निगम कार्यालय के सभागार में डीसी अजय नाथ झा ने चास नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर और 35 वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाया. शपथ लेने के बाद मेयर ने कहा कि सभी वार्ड पार्षदों से समन्वय बनाकर काम करेंगे.

Bokaro (Jharkhand): बोकारो में चास नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर भोलू पासवान और 35 वार्ड पार्षदों ने शपथ ग्रहण किया. सभी को बोकारो DC अजय नाथ झा ने शपथ दिलाई. इस दौरान मौके पर बोकारो एसपी, नगर आयुक्त और नगर निगम के पदाधिकारी मौजूद रहे.
शपथ समारोह का आयोजन नगर निगम कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया जिसमें मेयर सहित 35 वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने पदों की शपथ लीं. बता दें, नवनिर्वाचित मेयर भोलू पासवान दूसरी बार चास नगर निगम के मेयर बने हैं
वहीं, शपथ ग्रहण समारोह के बाद मेयर भोलू पासवान ने कहा कि नगर निगम के विकास के लिए 35 वार्ड पार्षदों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाएगा. नगर निगम के लोगों को स्वच्छ पानी मिले यह हमारी प्राथमिकता है. साफ-सफाई सहित नागरिक सुविधा उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि कार्यकाल खत्म होने के बाद जो भी अधिकारी यहां आए उन्होंने सिर्फ घोटाला किया है इस मामले को भी देखने का काम किया जाएगा.
रिपोर्ट- संजीव कुमार सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






