9 जनवरी को CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 9 जनवरी 2026 को झारखंड कैबिनेट की बैठक होगी. जिसमें सरकार कई अहम प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगा सकती है.

Jharkhand Cabinet Meeting: आगामी 9 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को झारखंड कैबिनेट की बैठक होगी. यह बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में धुर्वा स्थित झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में शाम 4 बजे होगी. जिसमें सरकार कई अहम प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगा सकती है.
इसे लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की तरफ से सूचना जारी की गई है जिसमें बताया गया है कि दिनांक 09 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को अपराह्न 04:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन ) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में मंत्रिपरिषद् की बैठक होगी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के सरिया में सड़क हादसा, युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने की आवाजाही बाधित

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी






