चतरा एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात
चतरा एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की इस दौरान उन्होंने सीएम हेमंत के समक्ष अपना दुख साझा करते हुए उनसे राज्य सरकार की तरफ से सरकारी नौकरी और मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई.

Ranchi News: चतरा एयर एंबुलेस क्रैश हादसा में जान गंवाने वाले मृतको के आश्रितों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. उन्होंने मंगलवार यानी 28 अप्रैल 2026 को झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. बता दें, चतरा जिले में एयर एंबुलेंस के दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था. मंगलवार को मृतकों के परिजनों ने सीएम से मुलाकात के दौरान उनके समक्ष अपना दुख साझा किया और उन्हें राज्य सरकार की तरफ से सरकारी नौकरी और मुआवजा दिए जाने से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा. 
मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मृतकों के परिजनों के प्रति सहानुभूति जताई और उनकी बातों को आतमतीयता के साथ सुना. साथ ही राज्य सरकार की तरफ से उन्हें यथोचित मदद दिए जाने का भरोसा दिया. इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्री डॉ इरफान अंसारी, मंत्री हफीजुल हसन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद, मंत्री संजय प्रसाद यादव और एयर एंबुलेंस हादसा में मृत स्व. संजय कुमार के बड़े भाई विजय कुमार, मृतक स्व. ध्रुव कुमार के पिता दिनेश प्रसाद सहित कई अन्य परिजन उपस्थित रहें.
23 फरवरी 2026 को हुआ था भीषण हादसा
आपको बता दें, यह भीषण हादसा 23 फरवरी 2026 को हुआ था जब बर्न इंजरी के मरीज संजय कुमार को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए रांची से दिल्ली ले जाया जा रहा था. रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद, एयर एंबुलेंस जैसे ही चतरा जिले के आसमान पर पहुंची, उसमें अचानक तकनीकी खराबी आ गई और एयर एंबुलेंस क्रैश हो गया. जिससे उसमें सवार सभी लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. 
चतरा के इस खतरनाक एयर एंबुलेंस हादसे में कुल 7 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी जिसमें मरीज संजय कुमार, उनकी पत्नी अर्चना देवी, भांजा-ध्रुव कुमार, डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता, पैरामेडिक सचिन कुमार मिश्रा, पायलट विवेक विकास भगत और को- पायलट स्वराजदीप सिंह का निधन हो गया था. इस घटना के सामने आते ही मेडिकल क्षेत्र के साथ पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में दिव्यांग मोची के बेटे का झारखंड पुलिस की सिपाही में चयन, पिता ने कहा- परिवार का सपना बेटे ने किया साकार

उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक केस में 165 आरोपियों की जमानत पर सुनवाई, JSSC से रिपोर्ट तलब







