पास में सो रहा था शराबी पति तो कैसे हुई पत्नी की मृत्यु? मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
नालंदा के अंडबस गांव में 41 वर्षीय महिला प्रभावती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है।


नालंदा: छबीलापुर थाना क्षेत्र के अंडबस गांव में 41 वर्षीय प्रभावती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मायके वालों ने पति हरिदर्शन यादव पर पीट-पीटकर और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।
घर में मिला शव, पास में नशे में सो रहा था पति
मृतका के छोटे भाई प्रमोद कुमार का आरोप है कि हरिदर्शन कोई काम-धंधा नहीं करता था और शराब के नशे में रहता था। उनके अनुसार, शादी के करीब छह साल बाद से ही वह प्रभावती के साथ मारपीट करता था। रक्षा बंधन के बाद ससुराल लौटने पर भी मारपीट जारी रहने का आरोप है।
परिजनों के पहुंचने पर प्रभावती का शव घर में पड़ा मिला, जबकि पति कथित तौर पर नशे की हालत में पास में सो रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बिहारशरीफ सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पति गिरफ्तार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
राजगीर डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि हरिदर्शन यादव को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के समय वह अत्यधिक नशे में था, इसलिए तत्काल विस्तृत पूछताछ नहीं हो सकी। मायके पक्ष के आवेदन के आधार पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
प्रभावती और हरिदर्शन के तीन बेटियां और एक बेटा है। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
(वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

स्वच्छ वायु दिवस पर अदाणी पावर का पर्यावरण संदेश, प्लांट परिसर समेत अलग-अलग जगहों पर लगाए 200 पौधे

डायल-112 के पुलिस पदाधिकारी की हत्या में 8 दोषियों को उम्रकैद, 25-25 हजार जुर्माना







