गिरिडीह के धनवार के नगर पंचयात के लिए DC ने किया अधिसूचना जारी
गिरिडीह के धनवार नगर पंचायत के वार्ड का DC रामनिवास यादव ने आरक्षित और अनारक्षित कोटा तय कर दिया है. जारी अधिसूचना के अनुसार, धनवार नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 से लेकर 3 तक को अनारक्षित रखा गया है.

Giridih: नगर निगम के साथ गिरिडीह के धनवार नगर पंचायत के वार्ड का भी डीसी रामनिवास यादव ने आरक्षित और अनारक्षित कोटा तय कर दिया है. डीसी के जारी अधिसूचना के अनुसार धनवार नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक से तीन तक को अनारक्षित रखा गया है.
वहीं वार्ड 4 को पिछड़ा वर्ग 2 के लिए तय किया गया है. जबकि वार्ड पांच को अनारक्षित रखा गया है. वहीं वार्ड नंबर 6 को ओबीसी कोटा 1 के लिए तय किया गया है. तो वार्ड 7 को पिछड़ा वार्ड 2 के लिए, जबकि वार्ड 8 और 9 अनारक्षित कोटे के लिए है. तो वार्ड 10 ओबीसी के वर्ग एक के लिए और वार्ड 11 को अनुसूचित जाति के लिए निर्धारित किया गया है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू / राजकुमार मोदी
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

धुर्वा डैम में युवक ने देर रात लगायी थी छलांग, तक़रीबन 14 घंटे बाद मिला शव

अचानक बिगड़ी वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत; सेंटेविटा हॉस्पिटल में भर्ती, मिलने पहुंचे CM हेमंत







