मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से PVNL के CEO ने की शिष्टाचार भेंट, बिजली उत्पाद में सरकार के सहयोग का जताया आभार
कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज पतरातु विद्युत निगम लिमिटेड के CEO अशोक कुमार सहगल, ह्यूमन रिसोर्स प्रमुख जेड रहमान, वरीय प्रबंधक पंकज कुमार सिंह और डीजीएम जे. महापात्र ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की.

Ranchi: PVNL (पतरातु विद्युत निगम लिमिटेड) के CEO (मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी) अशोक कुमार सहगल, ह्यूमन रिसोर्स प्रमुख जेड रहमान, वरीय प्रबंधक पंकज कुमार सिंह और डीजीएम जे. महापात्र ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की.
मौके पर मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 5 नवंबर 2025 से पीवीएनएल के 800 मेगावाट की क्षमता वाली एक यूनिट से बिजली का व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो चुका है. साथ ही इस यूनिट के चालू होने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा हर स्तर पर मिले सहयोग का परिणाम है कि इस यूनिट से बिजली का व्यावसायिक उत्पादन तय समय पर शुरू हो सका है. इस यूनिट के चालू होने से झारखंड अब बिजली के मामले में आत्मनिर्भर हो चुका है. मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पतरातु विद्युत निगम लिमिटेड का भ्रमण करने के लिए आमंत्रित भी किया.
वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र सरकार की प्राथमिकता में है. इस दिशा में बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक और सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने पीवीवीएनएल से कहा कि वह युवाओं के कौशल विकास के लिए भी ठोस पहल करें.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

साहिबगंज कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस छावनी में तब्दील कोर्ट परिसर

Jamshedpur: एमजीएम अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर ओपीडी सेवाएं ठप






