NAXATRA NEWS
SHEIKHPURA: बिहार विधानसभा का शंखनाद होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है. जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी सरकारी और निजी बैनर पोस्टर और होर्डिंग उतारने में जुट गए हैं. शेखपुरा नगर परिषद के कलेक्ट्रेट और शहरी क्षेत्र में लगे बैनर पोस्टर को प्रशासन ने हटाना शुरू कर दिया है. नगर परिषद के कर्मी कलेक्ट्रेट और शहरी क्षेत्र में लगे होर्डिंग और फ्लेक्स को हटा रही है.
मामले में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव की तिथि की घोषणा के साथ ही बिहार में आदर्श आचार संहिता लग गया है.जिसको लेकर नप के कर्मी पोस्टर बैनर को हटाने में जुट गए हैं उन्होने बताया कि अभी से ही जिले में पोस्टर हटाने का अभियान शुरू कर दिया गया है ताकि चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सके.









