Jharkhand (Godda): जिले में नक्षत्र न्यूज़ ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था जिसके बाद आखिरकार दिव्यांग की आवाज रंग लाई. महीनों से दफ्तरों के चक्कर काट रहे 80% दिव्यांग अमित कुमार मंडल को आज उनका अधिकार मिल ही गया. दामा, पंचायत झिलुवा, प्रखंड गोड्डा में प्रशासन खुद अमित के दरवाज़े तक पहुंचा और मौके पर ही ट्राय साइकिल व व्हीलचेयर सौंपी गई.
जब सवाल उठते हैं, तब हिलता है सिस्टम
इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी गोड्डा, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, स्थानीय मुखिया समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. लाभुक अमित कुमार मंडल के पिता सुभाष चंद्र मंडल की उपस्थिति में झारखंड सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई यह सुविधा दी गई. यह तस्वीर साफ कहती है जब सवाल उठते हैं, तब सिस्टम हिलता है.
अमित मंडल और पिता की चेहरे पर आई मुस्कान
ट्राय साइकिल और व्हीलचेयर पाकर अमित और उनके पिता की आंखों में खुशी साफ झलक रही थी. दोनों ने झारखंड सरकार को धन्यवाद और बधाई दी. दिव्यांग अमित मंडल ने कहा साइकिल और व्हीलचेयर दिया गया है का BDO साहब के द्वारा आश्वासन दिया गया है बैटरी वाला ट्राई साइकिल भी आपको दिलाया जाएगा.
रिपोर्ट- प्रिंस यादव








