Bihar Election 2025 : राघोपुर विधानसभा सीट पर आरजेडी से तेजस्वी यादव ने बाजी पलटते हुए 14 हजार से ज्यादा मतों से जीत हासिल कर ली है. और बीजेपी के प्रत्याशी सतीश कुमार को 14 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हरा दिया. वहीं तीसरे स्थान पर 3 हजार से ज्यादा वोट के साथ निर्दलीय उम्मीदवार बलिराम सिंह रहें. जन सुराज पार्टी के चंचल कुमार को 3 हजार से कम वोटों से संतोष करना पड़ा है.
बता दें कि तेजस्वी यादव दूसरे और तीसरे नंबर पर भारी मतों के अंतर से हार रहे थे लेकिन आगे के राउंड में बाजी पलटकर जीत हासिल कर ली









