Bihar Election 2025 : वैशाली जिले की महुआ सीट काफी चर्चा में रहा, लेकिन महुआ सीट से लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को हार का सामना करना पड़ा. तेजप्रताप को 35703 वोट मिलने से वह तीसरे स्थान पर रहे. इस सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी के संजय कुमार सिंह ने 87 हजार से ज्यादा वोट पाकर जीत दर्ज की है.वहीं आरजेडी के मुकेश कुमार रोशन को 44997 वोट मिला और वह दूसरे स्थान पर रहे.
बता दें कि महुआ सीट पर तेजप्रताप यादव की जीत की उम्मीद जता रहे थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. और यह सीट लोक जनशक्ति पार्टी के हिस्से में चली गई.









