NAXATRA NEWS
SAHIBGANJ: साहिबगंज के नगर थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी आदित्य विजन गली के पास एक किशोरी को बेहोशी के हालत में पाया गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी.जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.किशोरी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नया टिकर निवासी मोहम्मद आफताब की 15 वर्षीय पुत्री के रूप में हुई है. मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है. प्रेमी के साथ संपर्क नहीं होने पर किशोरी ने घर में दवाइयों का अधिक मात्रा में सेवन कर लिया था. जिसके कारण कमजोरी होने पर बेहोश हो गई. बताया जा रहा है कि प्रेमी के साथ लड़की के सगाई भी हुई थी,जिसे उसके मां ने तोड़ दिया था. जिसके बाद भी किशोरी अपने प्रेमी से बातचीत किया करती थी.









