रांची के कावेरी रेस्टोरेंट संचालक लव भाटिया की संदिग्ध मौत, कारोबार जगत में शोक की लहर
लव भाटिया कारोबारी जगत में एक बड़ा नाम था, जिनकी गुरुवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. कावेरी रेस्टोरेंट परिसर में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Ranchi, Jharkhand: राजधानी रांची के प्रचलित कावेरी रेस्टोरेंट के संचालक लव भाटिया की गुरुवार की शाम संदेहास्पद रूप से मौत हो गई. यह खबर शहर में आग की तरह फैल चुकी है, जिसके बाद कारोबारी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. लव भाटिया की मौत को कथित तौर पर आत्महत्या बताया जा रहा है.
इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह रेस्टोरेंट परिसर में ही अचेत होकर गिर पड़े. वहां मौजूद कर्मचारियों और परिचितों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया.
घटना की सूचना मिलते ही शहर के कई गणमान्य कारोबारी और उनके परिचित बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे. इसके बाद स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए RIMS भेज दिया है.
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और मामले की शुरुआती छानबीन शुरू कर दी. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला जहर सेवन कर आत्महत्या करने का प्रतीत हो रहा है, लेकिन आत्मघाती कदम उठाने के पीछे की असली वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है.
(रांची से शाही अलि की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बोकारो सिटी को मिले नए डीएसपी, राजीव रंजन ने संभाली कमान

गिरिडीह के SGST कार्यालय से दो अधिकारियों को CBI ने किया गिरफ्तार, 50 हजार रुपए भी किए गए जब्त







