MP के छतरपुर में वैवाहिक रस्मों के बीच अचानक चली गोली, बारात में आए बुजुर्ग गंभीर रुप से घायल
शादी समारोह में अचानक गोली चली. जिससे एक युवक गंभीर रुप घायल हो गया है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Chhatarpur / Madhya Pradesh (Report By- Ashok Soni): मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक शादी समारोह में अचानक गोली चली. जो एक बुजुर्ग को जा लगी. जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल भर्ती कराया गया.
बता दें, यह पूरा मामला जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम कड़वा का है. जानकारी के अनुसार, यह घटना उस वक्त घटी जब पटेल परिवार की बारात गंज स्थित निजी मैरिज गार्डन में आई हुई थी और वैवाहिक रस्म चल रही थी तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई. जिसके बाद देखा गया कि एक बुजुर्ग खून से लथपथ गिरा पड़ा है.
घटना के तुरंत बार बुजुर्ग को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बमीठा थाना पुलिस पहुंची. और घटना के संबंध में पूछताछ के लिए जिला अस्पताल पहुंची. जहां बुजुर्ग के दिए बयानों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है. जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा.
वहीं घटना के बाद थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम गंज में शादी समारोह था इसमें कदवा और नदगाय की शादी थी जिसमें कदवा से ग्रामगंज में बारात आई थी और मैरिज गार्डन में उसको गोली लगी है इसमें दरबारी पटेल निवासी एक व्यक्ति को गोली लगी. जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है मामले में पूछताछ की जा रही है जिसके बाद मामले में जो भी कारण होंगे, उसपर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में छात्र की निर्मम हत्या का खुलासा, 15 बार चाकू घोंपकर उतारा था मौत के घाट

Ranchi Breaking: नाले में मिला 18 महीने की लापता अदिती का शव! हादसा या साजिश.. जांच में जुटी पुलिस







