पलामू में नशे के खिलाफ सख्ती बढ़ेगी, डीसी ने चलाया विशेष अभियान का निर्देश
पलामू में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है

Palamu पलामू में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्कोटिक्स समन्वय समिति (एनकोर्ड) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें नशे के विरुद्ध चल रही गतिविधियों की समीक्षा की गई।
बैठक में उपायुक्त ने पांकी, मनातू, पीपराटांड़, छत्तरपुर और नौडीहा बाजार थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष एवं प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप नशे के अवैध कारोबार पर पूर्ण रोक लगाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए जिले से बाहर जाने वाली सड़कों और रेल मार्गों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही शिक्षा विभाग से स्कूलों के आसपास मादक पदार्थों की बिक्री की स्थिति की जानकारी ली गई। एक विद्यालय के समीप लाइसेंसधारी शराब दुकान संचालित होने की जानकारी मिलने पर संबंधित दुकान के बाहर जागरूकता पोस्टर लगाने का निर्देश दिया गया, जिसमें 18 वर्ष से कम आयु के युवाओं को शराब नहीं बेचने की चेतावनी अंकित होगी।
बैठक में नशा मुक्ति केंद्र (डी-अडीक्शन सेंटर) को शीघ्र शुरू करने पर भी जोर दिया गया। उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी और सिविल सर्जन को बेहतर समन्वय के साथ लंबित बाधाओं को दूर कर केंद्र को जल्द क्रियाशील बनाने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कपील चौधरी ने अफीम और गांजा की अवैध खेती, तस्करी एवं बिक्री के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को सार्वजनिक स्थलों और स्कूलों में नशा विरोधी जागरूकता अभियान संचालित करने को कहा।
बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध बिक्री तथा नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मौके पर सदर एसडीओ, शिक्षा एवं कृषि विभाग के प्रतिनिधियों समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

शहीद आरक्षी के परिवार को मिली बड़ी राहत, ऋण बीमा योजना के तहत ₹12.55 लाख का चेक सौंपा गया

पलामू डीसी की सख्ती: अधूरे कार्यों पर नाराजगी, समय पर काम नहीं शुरू करने वाले संवेदकों को डिबार करने के निर्देश







