NAXATRA NEWS
RANCHI : झारखंड बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यही वह व्यक्ति हैं जिन्होंने कहा था कि झारखंड उनकी लाश पर बनेगा. और ऐसे लोगों से झारखंड मुक्ति मोर्चा अपेक्षा रख रहा है, यह शर्म की बात है. उन्होंने आरोप लगाया कि आरजेडी ने कभी राज्य की चिंता नहीं की, बल्कि सत्ता के लिए सत्ता चलाने वालों से समझौता कर सरकार बनाई.
आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी जैसे दल मौका मिलते ही झामुमो को हटा देंगे. जब आरजेडी ने झामुमो को सम्मान नहीं दिया तो उन्हें गठबंधन तोड़ देना चाहिए था.









