NAXATRA NEWS
Ranchi: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में चौथे साउथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का शुभारंभ किया गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस चैंपियनशिप का उद्घाटन किया. बता दें कि 6 देशों के करीब 219 खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं.
उद्घाटन समारोह में राज्यसभा सांसद महुआ माजी शामिल हुई. इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड के लिए गर्व की बात है कि इतनी बड़ी मेजबानी करने का मौका मिला है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शासन में झारखंड खेल जगत में प्रगति किया है. सबसे अच्छी बात है कि स्कूल के बच्चों को यहां लाया गया था ताकि वह भी इसे देखें और प्रेरणा ले.









