भोजपुर में करंट की चपेट में आने से बेटे की मौके पर ही मौत, पिता घायल
भोजपुर में बीती रात गांव में टहलने के दौरान एक युवक करंट की चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इस घटना में बेटे को बचाने के क्रम पिता घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Bhojpur / Bihar (Report By- Neha Gupta): बिहार के भोजपुर जिले में करंट की चपेट में आने से 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई. जबकि बचाने के क्रम पिता गंभीर रुप से घायल हो गया है. यह पूरा मामला जिले के तीयर थाना इलाके स्थित उत्तरदाहा गांव वार्ड नंबर 1 का है. जहां बीती देर रात करंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई.
मृतक की पहचान उत्तरदाहा गांव वार्ड नंबर 1 निवासी राजेंद्र यादव (45 वर्ष) के बेटे विकास कुमार के रुप में हुई है. मृतक विकास स्नातक का छात्र था. घटना के संबध में मृतक के बड़े पिता सीताराम यादव ने बताया कि गुरुवार रात वह गांव में टहलने निकला था. तभी बिजली के खंबे में लगे अर्थिंग का तार हवा की वजह से उसके हाथ से स्पर्श कर गया. जिससे वह करंट की चपेट में आ गया. और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
ये भी पढ़ें- नालंदा में शराब-ड्रग्स माफिया का कहर ! विरोध करने पर पिता-पुत्र को मारी गोली
इस घटना के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय युवकों ने इस घटना की सूचना विकास के पिता राजेंद्र यादव को दी. जिसके बाद भागते हुए वहां पहुंचे पिता ने उसे बचाने का प्रयास किया. जिससे वे भी करंट के चपेट में आ गए. और वे घायल हो गए. इस घटना के बाद लोगों ने उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नालंदा में शराब-ड्रग्स माफिया का कहर ! विरोध करने पर पिता-पुत्र को मारी गोली

'कह रहा हूं- केस उठाओ नहीं तो कर देंगे हत्या...' इलाज कराकर घर लौट रही महिला को बदमाशों ने मारी गोली







