सहरसा में पुत्र ने रची पिता की हत्या की साजिश, पुलिस ने किया खुलासा.. शूटर समेत दो गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में एक बेटे ने ही रच डाली अपने पिता की हत्या की साजिश. रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली यह घटना पिछले साल दिसंबर माह की है. जहां एक शूटर को लाखों देकर पुत्र ने पिता की हत्या करवा दी.

Bihar (Saharsa): सहरसा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पुत्र ने ही अपने पिता की हत्या की साजिश रच डाली. सहरसा पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए शूटर समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है.
मामला सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र का है. 11 दिसंबर 2025 की रात उमेश मिश्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम गठित की गई, जिसने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर साजिश का पर्दाफाश किया.
जांच में खुलासा हुआ कि मृतक के पुत्र मनीष मिश्री ने कथित रूप से चार लाख रुपये की सुपारी देकर अपने ही पिता की हत्या की योजना बनाई थी. शूटर मनीष यादव ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया. मामले में मृतक के बड़े पुत्र की संलिप्तता भी सामने आई है.
डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि शूटर के द्वारा हत्या में प्रयुक्त देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, अपाचे मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है.
रिपोर्ट: इन्द्रदेव
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

UP के पीलीभीत जनपद में पति ने पत्नी की नाक काटकर कर दी अलग ! जानें क्या हैं पूरा मामला

नवादा के लाल सूरज कुमार ने CGL में लहराया परचम, बने सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर







