NAXATRA NEWS
BIHAR ELECTION 2025: बिहार के बनमनखी, कोढ़ा और धमदाहा में झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने महागठबंधन उम्मीदवारों के पक्ष में जोरशोर से प्रचार करने में जुटी है. उन्होंने कहा कि इस बार बिहार की जनता NDA की झूठ-फरेब की दुकान बंद करेगी. पिछले 20 वर्षों से सत्ता में रही सरकार ने गांव, गरीब, दलित-आदिवासी और युवाओं का विकास नहीं किया. मंत्री ने कहा कि बिहार में शिक्षा, महिला सुरक्षा, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है, जिससे जनता परिवर्तन के लिए तैयार है. उन्होंने बताया कि झारखंड में महागठबंधन सरकार किसानों को ऋण माफी, 200 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को सम्मान राशि और बालिकाओं को सहायता जैसी योजनाएं दे रही है.. बिहार में भी ऐसी योजनाएं लागू होंगी..









