जमशेदपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ ! 4 महिलाएं गिरफ्तार, मचा हड़कंप
जमशेदुपर पुलिस ने उलीडीह ओपी में देह व्यापार के अवैध धंधे का खुलासा किया है. मामले में छापेमारी करते हुए पुलिस ने 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है जिसने मामले में पूछताछ की जा रही है.

Jharkhand (Jamshedpur): जमशेदुपर में सेक्स रैकेट (देह व्यापार) के अवैध धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. बता दें, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उलीडीह ओपी अंतर्गत ग्रीन फिल्ड कॉलोनी पहुंची. जहां एक एक फ्लैट में छापेमारी करते हुए 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है.
बता दें, यह पूरा मामला शुक्रवार यानी 16 जनवरी 2026 की देर शाम की है जब सेक्स रैकेट की जानकारी पर कार्रवाई के लिए पहुंची पुलिस ने छापेमारी करते हुए 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार महिलाओं में रैकेट की कथित संचालिका भी शामिल है. सभी महिलाओं को गिरफ्तारी के बाद उलीडीह ओपी लाया गया. जहां सभी से पूछताछ के बाद उन्हें देर शाम साकची के महिला थाने में रखा गया. 
मामले में उलीडीह ओपी प्रभारी मो. शाकिल अली के बयान पर प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटमदा डीएसपी बचनदेव कुजुर को गुप्त सूचना दी गई थी कि ग्रीन फिल्ड कॉलानी में पिछले कई दिनों से सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा है. सूचना पर सत्यापन के बाद गुरुवार शाम उनके ही नेतृत्व में छापेमारी की गई. इस दौरान फ्लैट से कोई युवक तो नहीं मिला लेकिन मौके से पुलिस ने 4 महिलाओं को हिरासत में लिया.
जांच के क्रम सभी महिलाएं मानगो क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही हैं. छापेमारी के दौरान फ्लैट में तलाशी ली गई. जिसमें कमरे से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता पूर्वक जांच कर रही हैं और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं.
रिपोर्ट- बिनोद केसरी
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के सामने पत्रकार पर हमला, शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल में हंगामा

चतरा पुलिस को बड़ी सफलता : पंजाब के दो तस्करों समेत चार तस्कर गिरफ्तार







