इटखोरी में सनसनीखेज वारदात: देवर-भौजाई के प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, भाई-भौजाई हिरासत में
मृतक का छोटा भाई टिंकू भुइयां सुबह काम पर जाने के लिए कमरे में जूता लेने गया और वहां भाई का शव पड़ा देख सन्न रह गया. पुलिस मामले को लव-अफेयर से जोड़कर देख रही है.

Chatra, Jharkhand: चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरिया कला गांव में देवर-भौजाई के कथित प्रेम प्रसंग ने खूनी मोड़ ले लिया है. आपसी विवाद में 32 वर्षीय संतोष भुइयां की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई, भौजाई और एक अन्य को हिरासत में लिया है.
वारदात का खुलासा तब हुआ जब मृतक का छोटा भाई टिंकू भुइयां सुबह काम पर जाने के लिए कमरे में जूता लेने गया और वहां भाई का शव पड़ा देख सन्न रह गया. जानकारी के अनुसार मृतक का अपनी भौजाई अंजू देवी के साथ अफेयर चल रहा था, जिसे लेकर घर में अक्सर कलह होती थी. टिंकू ने अपनी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि आरोपी पत्नी ने मारपीट और बदसलूकी की बात कहते हुए आरोपों को नकारा है.
थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग का एंगल सामने आ रहा है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी. पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है.
(चतरा से मो. रिजवान की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट

गोड्डा में पुलिस का बड़ा एक्शन : राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक-मोबाइल बरामद







