रांची रेल मंडल की सीनियर DCM शुचि सिंह को पद से हटाया गया, श्रेया सिंह को किया गया नियुक्त
रांची रेल मंडल की सीनियर DCM के पद का कार्यभर पर अब श्रेया सिंह को सौंपा गया है. जबकि शुचि सिंह को इस पद से हटा दिया गया है. शुचि को श्रेया की जगह पोस्टिंग ऑफिसर/आरसीटी के पद पर नियुक्त किया गया है.

Ranchi News: रांची रेल मंडल की सीनियर डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर (DCM) शुचि सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है. उनके स्थन पर श्रेया सिंह को नया सीनियर DCM बनाया गया है. इसे लेकर साउथ-ईस्टर्न रेलवे हेडक्वार्टर, गार्डेन रीच कोलकात्ता की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है.
जारी अधिसूचना के अनुसार, सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर (Sr. DCM/RNC) के पद पर अबतक कार्यरत शुचि सिंह को पोस्टिंग ऑफिसर/आरसीटी (PO/RCT/RNC) के पद पर नियुक्त किया गया है जबकि पोस्टिंग ऑफिसर/आरसीटी पद पर पहले से तैनात श्रेया सिंह को अब सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर (Sr. DCM/RNC) की जिम्मेदारी सौंपी गई है. यानी कि इन दोनों अधिकारियों के बीच पदों की अदला-बदली की गई है. 
आपको बता दें, सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) ने हाल ही में रांची के हटिया स्थित मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय में औचक छापेमारी की थी और इस दौरान रेलवे चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर को 50 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार किया था.
जानकारी के अनुसार, यह भी बताया जा रहा है कि चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर ने सीनियर डीसीएम के नाम पर रिश्वत की मांग की थी. जिसके बाद मामले में सीबीआई ने सीनियर डीसीएम शुचि सिंह से बीती देर रात करीब 10 बे तक पूछताछ की. जिसके बाद पूरे रेल मंडल में हड़कंप मच गया था. वहीं सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद अब रेलवे प्रशासन ने रांची रेल मंडल में तैनात प्रमुख अधिकारियों के कार्यभार में बड़ा फेरबदल किया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में 3rd झारखंड NEOCON का आगाज़, नवजातों के उन्नत इलाज पर तीन दिवसीय मंथन

झारखंड हाईकोर्ट का सख्त आदेश चालयामा स्टील प्लांट में पार्किंग और स्वास्थ्य सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश







