NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर रांची में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त !!
नीट (यूजी) 2026 परीक्षा को लेकर देशभर में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष लगभग 22 लाख 80 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है। झारखंड में भी परीक्षा को लेकर विशेष इंतजाम

JHARKHAND (RANCHI): NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर देशभर में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष लगभग 22 लाख 80 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है। झारखंड में भी परीक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं, जहां कुल 90 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। राजधानी रांची में 21 केंद्रों पर करीब 10 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके बाद किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। सभी अभ्यर्थियों के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य किया गया है, जिसके बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है । केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, पुलिस बल की तैनाती और अन्य आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। प्रशासन और परीक्षा आयोजकों ने अभ्यर्थियों से समय पर केंद्र पहुंचने और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

श्री शिवाला सेवा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात

चतरा को मिली दो एम्बुलेंस, अब जरूरतमंदों और मरीजों को होगी राहत







