Bokaro में 10वीं के छात्र के अपहरण का प्रयास, पिता ने थाना पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत
बोकारो में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे पुलिस स्टेशन से महज 100 मीटर की दूरी से भी अपराध की घटना को अंजाम देने से नहीं कतरा रहे हैं. अपराधियों ने ट्यूशन से वापस घर लौट रहे 10वीं के छात्र के अपहरण का प्रयास किया.

Bokaro / Jharkhand (Report By- Sanjiv Kumar Singh): बोकारो में एक सनसनीखेज खबर सामने आई है जहां 10वीं के छात्र की अपहरण का प्रयास किया गया. इस मामले में पीड़ित छात्र के पिता ने चास मुफस्सिल थाना में पहुंचकर केस दर्ज कराया है. बता दें, यह मामला जिले के चास मुफ्फसिल थाना इलाके का है जहां कालापत्थर के नगर निगम सोसायटी के रहने वाले संजीव कुमार सिन्हा के बेटे सर्वजा सिन्हा की अपहरण का प्रयास किया गया.
पिता ने थाना पहुंच कर दर्ज कराई शिकायत
पिता ने थाने में दर्ज शिकायत में कहा है कि सर्वजा 10वीं का छात्र है. और वह मंगलवार शाम हमेशा की तरह दारकु नगर चास ट्यूशन क्लास के लिए गया हुआ था ट्यूशन खत्म कर घर के लिए वह ऑटो से आ रहा था चास मुफस्सिल थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर ही ऑटो से उतरा और अपने घर की ओर मुड़ा की तभी काले रंग की स्कॉर्पियो वहां आई और कुछ लोगों द्वारा जबरन बेटे सर्वजा को गाड़ी के अंदर बैठाने की कोशिश की गई. लेकिन गनीमत रही कि बेटे का अपहरण होते-होते किसी तरह से बच गया.
गाड़ी के भीतर खींचा, किसी तरह हाथ छुड़ा कर भागा- छात्र
वहीं, सर्वज्ञा सिन्हा ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि वह जैसे ही ऑटो से उतरा था और घर के लिए मुड़ा पीछे से काले रंग की स्कॉर्पियो उसके सामने आ रुकी और गाड़ी में बैठे कुछ लोगों ने मुझे पड़कर गाड़ी की ओर अंदर खींचा और मुझे इंजेक्शन लगाने का प्रयास किया. लेकिन किसी तरह उन लोगों के चंगुल से बचते हुए मैं अपनी घर की ओर भाग निकला. जिसके बाद स्कॉर्पियो से आए अपहरणकर्ता भी मौके से फरार हो गए. घर के लोगों से जब सारी बता बताई तो 112 नंबर पर डायल कर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई और इसके बाद थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया.
थाने से महज 100 मीटर की दूरी की की घटना !
जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्र का पिता संजीव कुमार सिन्हा फॉर विलर शोरूम में एक वर्कर के रूप में काम करता है ओर अपने परिवार के साथ काला पत्थर नगर निगम सोसायटी में रहता है, यह सोसाइटी चास मुफ्फसिल थाना से ठीक पीछे है हालांकि, आश्चर्यजनक बात है कि ठीक थाना से महज 100 मीटर की दूरी भी नहीं होगी जहां इस तरह से नाकाम अपहरण की कोशिश की घटना को अंजाम दिया गया है.
अब, इस घटना ने पुलिस की रातों की नींद उड़ा दी है कि अपराधी बेखौफ थाने की इतनी नजदीक ऐसी घटनाओं को अंजाम देने से भी नहीं डर रहे. हालांकि पुलिस की इस पर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई है मगर घटना के बाद से ही पुलिस अपराधियों की खोज में लग गई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में आदिवासी मामलों पर आयोग सख्त, तीन दिवसीय जनसुनवाई में 65 से अधिक प्रकरणों पर मंथन

मध्यप्रदेश में नेग के 500 रुपए को लेकर विवाद में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार







