रांची में सिरमटोली फ्लाईओवर पर डिवाइडर से जा टकराई स्कूटी, 1 युवक की मौत
रांची में बीती रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ जिसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवक सिरमटोली फ्लाईओवर पर स्कूटी चलाना सीख रहा था तभी यह हादसा हुआ.

Ranchi (Jharkhand): राजधानी रांची में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक युवक की मौत हो गई है. यह घटना चुटिया थाना इलाके स्थित सिरमटोली चौक स्थित कार्तिक उरांव फ्लाईओवर का है मृतक की पहचान क्लाजिस केरकेट्टा के रुप में हुई है.
बताया जा रहा है कि युवक स्कूटी चलाना सीख रहा था तभी अचानक स्कूटी फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकरा गई और वह गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना के तुरंत बाद आनन-फानन उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया.
इधर, मामले की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा. घटना के संबंध में चुटिया थाना प्रभारी पूनम कुजूर ने बताया कि बीती रात (सोमवार, 23 मार्च) घटना के संबंध में जानकारी मिली थी. मृतक के परिजनों से संपर्क करके घटना की जानकारी दे दी गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में अनियमित बिजली आपूर्ति और डिजिटल मीटर से लूट पर BJP ने हेमंत सरकार के खिलाफ दिया धरना

झारखंड उत्पाद विभाग ने रचा इतिहास: 2025-26 में 4013.53 करोड़ का राजस्व रिकॉर्ड, पीछे छूटा पिछला आंकड़ा 2700 करोड़







