सम्मान फाउंडेशन के कर्मचारी हड़ताल पर, नहीं मिल रहा समय पर वेतन
108 एंबुलेंस सेवा एक बार फिर से विवाद के घेरे में है। सम्मान फाउंडेशन आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों ने काम काज ठप कर हड़ताल का रुख अपनाया है । 2 महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों में नाराजगी है।
Jharkhand (Ranchi): झारखंड की जीवन रेखा कही जाने वाली 108 एंबुलेंस सेवा एक बार फिर विवादों में घिर गई है। इस सेवा का संचालन वर्तमान में सम्मान फाउंडेशन के पास है, लेकिन इसके कार्यकाल में लगातार समस्याएं सामने आती रही हैं। कभी एंबुलेंस खराब होने की शिकायत, कभी कर्मचारियों की नाराजगी, तो कभी वेतन भुगतान में देरी—इन सब मुद्दों ने व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। ताजा मामले में एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिला है। इतना ही नहीं, कुछ कर्मचारियों का कहना है कि एक साल तक काम करने के बावजूद उन्हें अब तक ज्वाइनिंग लेटर तक नहीं दिया गया है। इन समस्याओं से परेशान होकर कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर दिया और अपनी मांगों को लेकर प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान जब कर्मचारियों ने प्रबंधन से जवाब मांगा, तो प्रबंधन ने वेतन में देरी के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। इस पर नाराज होकर कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारी हड़ताल पर गए हैं। इससे पहले भी कई बार वेतन भुगतान में देरी और अन्य समस्याओं को लेकर कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। एंबुलेस चालकों ने कई बार कंपनी के खिलाफ शिकायत की है । श्रम भवन के बाहर भी बीते दिनों एंबुलेंस चालकों ने हड़ताल किया था ।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, स्वास्थ्य सचिव और मंत्री स्तर तक इस मामले की शिकायतें पहुंच चुकी हैं। कई बार कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कब इस महत्वपूर्ण सेवा में सुधार होगा और कर्मचारियों को उनका हक मिल पाएगा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट

गोड्डा में पुलिस का बड़ा एक्शन : राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक-मोबाइल बरामद







