झारखंड स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के मौके पर “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम का आयोजन, CM हेमंत ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
झारखंड स्थापना दिवस के 25वें वर्ष के मौके पर राजधानी रांची में आज रन फॉर झारखंड कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर सीएम ने राज्यवासियों को झारखंड स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दी.

Ranchi News: झारखंड राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर आज बापू वाटिका, मोरहाबादी मैदान, रांची से “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एकता, ऊर्जा और उत्साह के साथ कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया साथ ही झारखंड रजत जयंती कार्यक्रमों व धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के कार्यक्रमों के श्रृंखला की शुरुआत की.
25वां वर्ष गौरव, संकल्प और विकास का प्रतीक- CM
इस अवसर पर राज्यवासियों को झारखंड स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि “मैं उन सभी महान आत्माओं को नमन करता हूं जिनके लंबे संघर्ष, कुर्बानी और शहादत से इस राज्य की पहचान बनी है. झारखंड का यह 25वां वर्ष गौरव, संकल्प और विकास का प्रतीक है.
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि “रन फॉर झारखंड” के माध्यम से हम राज्य के प्रति अपनत्व, एकता और विकास की भावना को मजबूती देना चाहते हैं. राज्य स्थापना की यह रजत जयंती 15 नवम्बर को पूरे उत्सवपूर्ण माहौल में मनाई जाएगी.
इस मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, रांची विधायक सी .सिंह, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, सचिव मनोज कुमार समेत कार्यक्रम में प्रशासनिक पदाधिकारी, विद्यार्थी, खिलाड़ी और आम नागरिक उपस्थित रहे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में माले नेताओं का पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन, सरिया हत्याकांड मामले में फरार मुखिया की जल्द गिरफ्तारी की मांग

मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद






