Giridih में प्रेम विवाह पर बवाल: अंतरजातीय शादी से भड़का लड़के का परिवार
झारखंड के Giridih में अंतरजातीय प्रेम विवाह के बाद हंगामा हुआ. लड़के के परिवार ने शादी का विरोध किया, जबकि लड़की के घरवालों ने स्वीकार किया. कोर्ट मैरेज के दौरान दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया.

Jharkhand (Giridih): बुधवार को गिरिडीह सदर अस्पताल के समीप प्रेमी प्रेमिका की शादी के बाद हंगामा शुरू हो गया. बताया जा रहा है हंगामा करने वालों में लड़के के घर वाले शामिल थे. प्रेमी जोड़ों की जातियां भिन्न होने के कारण लड़के के परिवार वाले लड़की को स्वीकार करने को तैयार नहीं थे. वहीं दूसरी ओर लड़की के घर वालों ने लड़के को दामाद के रूप में स्वीकार कर लिया है.

लड़के का नाम अजय पांडेय और लड़की का नाम सुमन बताया जा रहा है. लड़के के चाचा का कहना है कि उनके भतीजे से जबरन लड़की की मांग में सिंदूर डलवाया गया.
जानकारी के अनुसार अजय और सुमन के बीच चल रहा प्रेम-प्रसंग 6 वर्ष पुराना है. बताया जा रहा है कि जब अजय प्रेमिका से मिलने उसके घर गया, जिसके बाद दोनों की कहानी उजागर हुई और दोनों की शादी करा दी गई.
उक्त हंगामा उस वक्त हुआ जब दोनों कोर्ट मैरेज करने पहुंचे हुए थे, जहां दोनों के परिवार वाले आपस में उलझ पड़े.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

उपायुक्त की अध्यक्षता में शासी समिति की बैठक,लिए गए अहम निर्णय

Giridih: टीबड़ेबाल टेक्सटाइल में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू






