JPSC-JSSC Scam पर बवाल!, अचानक CM आवास घेरने पहुंचे BJP विधायक, पुलिस ने किया डिटेन
JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर BJP-NDA विधायकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अचानक CM आवास घेराव से रांची में हंगामा बढ़ा।

Jharkhand Politics : झारखंड की राजनीति में इस वक्त जबर्दस्त गरमा-गर्मी देखने को मिल रही है। राज्य में JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ी को लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी BJP और NDA के विधायकों ने सरकार के खिलाफ जोरदार मोर्चा खोल दिया है। एक तरफ जहां विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही सोमवार को बिना विपक्ष के ही शुरू हुई, वहीं दूसरी तरफ सड़कों पर जबर्दस्त हंगामा देखने को मिला।
बिना किसी प्लान के अचानक CM आवास का घेराव
सोमवार को माहौल तब अचानक बदल गया जब BJP के कई विधायक, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता अचानक CM आवास का घेराव करने पहुंच गए। यह पूरा विरोध प्रदर्शन पहले से तय नहीं था। विधानसभा घेराव के कार्यक्रम से ठीक पहले विधायक और कार्यकर्ता अचानक CM आवास के बाहर जमा हो गए और जोरदार नारेबाजी करने लगे। अचानक हुए इस घेराव से पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

देश की सुरक्षा के साथ मानव सेवा भी, लातेहार में SSB जवानों ने स्वतंत्रता दिवस पर किया रक्तदान

रांची में 15 अगस्त के दिन चिकन-मटन की बिक्री पर पूरी तरह रोक, नियम तोड़ा तो...







