RCB: चोकर्स से चैंपियन तक का सफ़र !
रविवार 31 मई की शाम को आरसीबी ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया |


फाइनल की शाम को रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी ने शुभमन गिल के गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर एक बार से इतिहास रच दिया इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल के इतिहास में लगातार दो ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई | इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ये कारनामा कर चुके हैं | आईपीएल फाइनल के इस मौके को महान खिलाड़ी विराट कोहली ने अपने करियर के इस पड़ाव पर चुना और 25 गेंद पर अपना सबसे तेज़ आईपीएल अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाई |
सबसे पहले टॉस जीतकर आरसीबी ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया | बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही | पूरे पॉवरप्ले में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया | उन्होंने पॉवरप्ले में कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन दोनों को पवेलियन की राह दिखाई टीम 6 ओवरों में सिर्फ 45 रन ही बना पाई | शुरुआती झटको के बाद गुजरात की टीम उभर नहीं पाई | टीम नियमित अंतराल पर विकेट गिरते चले गए | सिर्फ वॉशिंगन सुंदर ने अधिकतम 50 रन का आंकड़ा छुआ |अंत में 20 ओवरों की समाप्ति पर टीम 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 155 रन ही जोड़ पाई |
जवाब में आरसीबी की ओर से ओपनिंग करने उतरे वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने लाजवाब साझेदारी निभाई | दोनो ने 3.3 ओवर में ही टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया | बाद में सिर्फ 25 गेंद में पचास जड़कर कोहली ने अपने आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाया | 18वे ओवर के अंत में अरशद खान के गेंद पर विराट कोहली ने छक्का जड़कर विजय तिलक लगाया| उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया |
अपना दूसरा खिताब जीतने वाली आरसीबी को 20 लाख का नगद ईनाम दिया गया| गुजरात को 12.5 लाख का पुरुस्कार मिला | राजस्थान रॉयल्स के चमकते सितारे वैभव ने 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल किया | उन्हें इसके साथ साथ इमर्जिंग प्लेयर और सुपर स्ट्राइकर (237.3) का भी ईनाम मिला | 72 छक्कों के साथ वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा सिक्सर मारने वाले खिलाड़ी बने | इसके अलावा कागिसो रबादा को पर्पल कैप प्राप्त हुआ | उन्होंने 29 विकेट लेकर यह खिताब जीता |

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

RCB vs GT Final Live Score : वाशिंगटन की सुंदर पारी से GT ने बनाया सम्मानजनक स्कोर, बैंगलोर को 156 का लक्ष्य

क्या वैभव सूर्यवंशी टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार हैं? सचिन तेंदुलकर ने कह दी बड़ी बात







