रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी
राजधानी में रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है.

Ranchi News: रांची सिविस कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई है जिसमें आरडीएक्स से विस्फोट कर सिविल कोर्ट को उड़ाने की बात कही गई है. धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमा अलर्ट मोड में आ गया है. ई-मेल की जांच की जा रही है.
इधर, सिविल कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है मौके पर डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है. एहतियातन मुख्य प्रवेश द्वार कुछ देर के लिए बंद किया कर दिया गया है. अन्य गेटों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए है. बता दें, इससे पहले भी 6 फरवरी को सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
रिपोर्ट- यशवंत कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बारिश के बाद झारखंड में अब पड़ेगी प्रचंड गर्मी ! कई जिलों में आज भी गरजेंगे बादल

झारखंड के स्वास्थ्य ढांचे में बड़ा बदलाव: रांची सदर अस्पताल में बनेगा 200 बेड का सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक







