सदर अस्पताल के वेटिंग एरिया पर सवाल,टेंडर 44 लाख का, निर्माण देख लोग कर रहे हिसाब

सत्यव्रत किरण
रांची सदर अस्पताल परिसर में बनाए गए वेटिंग एरिया और कार पार्किंग को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। भवन निर्माण विभाग द्वारा इस निर्माण कार्य के लिए जारी टेंडर और वास्तविक निर्माण को देखकर लोग खर्च की राशि पर संदेह जता रहे हैं।
भवन निर्माण विभाग की ओर से जारी निविदा विज्ञापन के अनुसार सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के सामने मरीजों और उनके परिजनों के बैठने के लिए वेटिंग एरिया तथा कार पार्किंग निर्माण के लिए 44 लाख 56 हजार 900 रुपये का टेंडर निकाला गया था। विज्ञापन में कार्य का नाम, लागत और निविदा से जुड़ी प्रक्रिया का स्पष्ट उल्लेख किया गया है।
विभागीय जानकारी के मुताबिक इस टेंडर को खोलने की तिथि 30 दिसंबर निर्धारित की गई थी। हालांकि इस मामले में यह चर्चा भी सामने आ रही है कि 31 दिसंबर को निविदा खुलने से पहले ही कार्य का ठेका तय हो गया था। इसे लेकर विभाग की कार्यप्रणाली और टेंडर प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
दूसरी ओर, अस्पताल परिसर में बने वेटिंग एरिया और पार्किंग को देखकर स्थानीय लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है। कई लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या वास्तव में इस निर्माण कार्य में 44 लाख 56 हजार 900 रुपये खर्च हुए हैं। आम लोगों का कहना है कि इस राशि में टाइल्स और मार्बल से एक अच्छा खासा तीन मंजिला मकान तैयार किया जा सकता है, जबकि अस्पताल में बने ढांचे को देखकर इतनी लागत का अंदाजा लगाना मुश्किल लग रहा है।
सदर अस्पताल में पहले भी निर्माण कार्यों को लेकर कई बार सवाल उठ चुके हैं। अस्पताल भवन के निर्माण के दौरान भी देरी और अन्य तकनीकी मुद्दों को लेकर चर्चा होती रही थी।वेटिंग एरिया और पार्किंग निर्माण को लेकर सामने आए इस मामले ने एक बार फिर सरकारी निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और खर्च की निगरानी को लेकर बहस छेड़ दी है।
अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस पर क्या स्पष्टीकरण देता है और क्या पूरे मामले की जांच कराई जाती है
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

दुमका में सड़क दुर्घटना से अफरा-तफरी, दीवार तोड़कर काठीकुंड के सर्विसिंग सेंटर में जा घुसी बस

सरला बिरला विवि में प्लेसमेंट ड्राइव, मिल रहा नामी गिरामी कंपनियों में जॉब का मौका







