सामाजिक कुरीति के खिलाफ गिरिडीह कोर्ट से निकला प्रभातफेरी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश समेत कई अधिवक्ता शामिल
गिरिडीह कोर्ट से आज सामाजिक कुरीति बाल श्रम, बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ प्रभात फेरी निकाला गया. जिसमें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मार्कण्ड प्रताप मिश्रा, कई न्यायिक अधिकारियों के साथ सीजेएम और अधिवक्ताओं शामिल हुए.

Giridih / Jharkhand (Report By- Manoj Kumar Pintu): सामाजिक कुरीति बाल श्रम, बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ बुधवार को गिरिडीह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्रभात फेरी का आयोजन हुआ. जिसमें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मार्कण्ड प्रताप मिश्रा, कई न्यायिक अधिकारियों के साथ सीजेएम और अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया. 
प्रभात फेरी कोर्ट परिसर से निकला गया जिसके माध्यम शहर का भ्रमण किया गया. मौके पर अधिवक्ताओं ने सामाजिक कुरीति को दूर करो, बाल श्रम अपराध है, दहेज प्रथा अपराध है जैसे नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक करने का काम किा. न्यायिक पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने मौके पर लोगों से सामाजिक कुरीति के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक केस में 165 आरोपियों की जमानत पर सुनवाई, JSSC से रिपोर्ट तलब

चतरा एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात







