"मेलोडी-मेलोनी" से गरमाई राजनीति, झारखंड कांग्रेस ने पीएम मोदी पर बोला हमला
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि एक तरफ आम जनता को खर्च कम करने और विदेश यात्राओं से बचने की सलाह दी जाती है, जबकि दूसरी ओर प्रधानमंत्री लगातार विदेश दौरे कर रहे हैं.

Bokaro, Jharkhand: बोकारो में कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान राजनीति उस समय गरमा गई, जब पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रधानमंत्री Narendra Modi पर “मेलोडी-मेलोनी” को लेकर तीखा कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री हंसी-ठिठोली और विदेश दौरों में व्यस्त हैं. इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni को "मेलोडी चॉकलेट" गिफ्ट करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह देश की गंभीर परिस्थितियों के अनुरूप नहीं है.
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि एक तरफ आम जनता को खर्च कम करने और विदेश यात्राओं से बचने की सलाह दी जाती है, जबकि दूसरी ओर प्रधानमंत्री लगातार विदेश दौरे कर रहे हैं.
इससे पहले बोकारो एयरपोर्ट के समीप पूर्व प्रधानमंत्री Rajiv Gandhi की प्रतिमा का अनावरण किया गया. कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष Rajesh Thakur समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद रहे. नेताओं ने राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए उन्हें आधुनिक भारत का शिल्पकार बताया.
कार्यक्रम में एसआईआर और मतदाता सूची का मुद्दा भी जोर-शोर से उठा. कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी समर्थकों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं. इसके जवाब में कांग्रेस ने हर बूथ पर बीएलए नियुक्त करने की रणनीति बनाई है, ताकि मतदाताओं के नाम कटने से रोका जा सके. मौके पर जिला अध्यक्ष जवाहरलाल महथा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
(बोकारो से संजीव कुमार सिंह की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पाकुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नक्सली बनकर 50 लाख की लेवी मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

झारखंड में 20 जून से शुरू होगी मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण, 7 अक्टूबर को अंतिम प्रकाशन







