फूड पॉइजनिंग मामले में पुलिस ने गोलगप्पा दुकानदार को भेजा जेल, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
फूड पॉइजनिंग मामले में पुलिस ने गोलगप्पा दुकानदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में मृतक के पिता ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है.

Giridih / Jharkhand (Report By- Manoj Kumar Pintu): गिरिडीह फूड पॉइजनिंग मामले में मंगलवार (28 अप्रैल 2026) को मुफ्फसिल थाना पुलिस ने आरोपी गोलगप्पा दुकानदार को जेल भेज दिया है. बता दें, 6 साल के मासूम रंजन के मौत के बाद उसके पिता ने आरोपी गोलगप्पा दुकानदार ओवी रजक के खिलाफ थाना कांड संख्या 100/26 में गैर इरादतन हत्या की धाराओं में केस दर्ज कराया है.
थाना को दिए अपने आवदेन में आरोप लगाते हुए मृतक रंजन के पिता ने कहा है कि ओवी रजक के गोलगप्पा खाने से उनके बेटे की मौत हुई है जबकि कई बीमार हो गए. मामले केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी गोलगप्पा दुकानदार ओवी रजक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

धुर्वा डैम में युवक ने देर रात लगायी थी छलांग, तक़रीबन 14 घंटे बाद मिला शव

अचानक बिगड़ी वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत; सेंटेविटा हॉस्पिटल में भर्ती, मिलने पहुंचे CM हेमंत







