कोलकाता से बलिया जा रहे 13 लाख के TMT सरिया को पुलिस ने किया जब्त, फर्जी जीएसटी कागजात पर हो रहा था कारोबार
गिरिडीह से 13 लाख के टीएमटी सरिया से लोड दो ट्रकों को पुलिस ने जब्त कर लिया है. बताया जा रहा है कि दोनों ट्रकों के जीएसटी से संबंधित कागजात बीते दिसंबर में ही validity expire हो चुकी थी.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह के डुमरी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 13 लाख के टीएमटी सरिया लोड दो ट्रकों को जब्त कर लिया है. इसकी पुष्टि एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने भी की है. गुप्त सूचना के आधार पर डुमरी थाना पुलिस ने यह जब्ती थाना क्षेत्र से की है.
जानकारी के अनुसार दोनों ट्रकों में करीब 22 टन टीएमटी लोड हैं, जिसे कोलकाता से यूपी के बलिया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर दोनों ट्रक को जब्त किया गया. दोनों गाड़ियों से बरामद जीएसटी कागजात दिसंबर में फेल कर चुके थे. बावजूद इसी फर्जी जीएसटी कागजात के आधार पर दोनों ट्रकों से टीएमटी को कोलकाता से यूपी के बलिया पहुंचाया जा रहा था.
फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि कोलकाता में किसी फैक्ट्री से या किसी बड़े ट्रेडर्स तक इसे पहुंचाया जा रहा था.
मामले की जानकारी जीएसटी विभाग को भी दी गई. जांच में जीएसटी से जुड़ा कागजात फर्जी पाया गया, जिसकी दिसंबर में ही वैधता खत्म हो गयी थी. लिहाजा, गाड़ी को जब्त कर थाना लाया गया. वहीं दोनों ट्रक मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






