मध्यप्रदेश के रायसेन में अंधा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक महिला सहित 3 गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के रायसेन में अंधा हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक महिला सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Raisen / Madhya Pradesh (Report By- Vibhor Tripathi): मध्य प्रदेश के रायसेन में पुलिस ने अंधा हत्याकांड (Blind Murder) का सनसनीखेज खुलासा किया है. बता दें, बाड़ी तहसील में मिली अज्ञात शव की गुत्थी सुलझाते हुए रायसेन पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
बच्चे की नोटबुक बनी मास्टर क्लू
मामले में जानकारी देते हुए रायसेन SP आशुतोष गुप्ता ने बताया कि घटनास्थल पर एक 'होमवर्क कॉपी' मिली थी जिसके जरिए पुलिस कातिलों के घर तक पहुंचने में कामयाब रही. बता दें, मृतक की पहचान राजस्थान के रहने वाले वीरू जाट के रुप में हुई है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी महिला का दो प्रेमियों के बीच विवाद में वीरू को अपनी जान गंवानी पड़ी.
आरोपियों ने साईखेड़ा में वीरू की बेसबॉल बैट से मारकर बेरहमी से हत्या कर दी थी. जिसके बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को कंबल से लपेटकर और XUV 700 की डिक्की में रखकर नागिन मोड़ ब्रिज के पास लिया और उसे ब्रिज से नीचे फेंक दिया था. इधर, इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को उज्जैन से धर दबोचा. वहीं मामले में जांच के दौरान सफलता हासिल करने वाली टीम को एसपी ने प्रशंसा करते हुए 10 हजार रुपए का इनाम दिया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

समस्तीपुर में एक युवक की गला रेतकर हत्या ! जांच में जुटि पुलिस

मोतिहारी में छात्र की निर्मम हत्या का खुलासा, 15 बार चाकू घोंपकर उतारा था मौत के घाट







