गिरिडीह में अपहृत 2 नाबालिग को पुलिस ने किया बरामद, मुख्य अपहरणकर्ता सहित 2 गिरफ्तार
गिरिडीह जिले में कुछ दिनों पहले 2 नाबालिग किशोरी के अपहरण का मामला तिसरी थाना में दर्ज कराया गया था. लेकिन अब इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को सुरक्षित बरामद कर लिया है.

Giridih: गिरिडीह में अपहृत दो नाबालिगों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. बता दें, यह पूरा मामला जिले के तिसरी थाना इलाके का है जहां कुछ दिनों पहले 2 नाबालिग किशोरी के अपहरण का मामला तिसरी थाना में दर्ज कराया गया था. वहीं इस मामले में कार्रवाई करते हुए अब पुलिस ने दोनों को सुरक्षित बरामद कर लिया है.
इधर, इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मामले में युवती के पिता द्वारा 23 जनवरी 2026 को तिसरी थाना में अपहरण का आवेदन देकर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई गई थी. जिसके बाद एक जांच टीम का गठन किया गया. इस टीम में थाना प्रभारी रंजय कुमार सहित तिसरी थाना की पुलिस शामिल थी.
तकनीकी सहायता की मदद से दोनों नाबालिग को खोजते हुए टीम बंगाल स्थित हल्दिया पहुंची. यहां पुलिस ने डुमरी टोल टैक्स के पास ट्रक ड्राइवर अमित कुमार, मुख्य अपहरणकर्ता छोटे लाल को पकड़ लिया. मामले में पूछताछ के क्रम दोनों ने नाबालिगों के बारे जानकारी दी. जिसके बाद आरोपी की निशानदेही से पुलिस ने दोनों नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया.
फिलहाल पुलिस दोनों नाबालिग को सुरक्षित तिसरी थाना लेकर पहुंची है. वहीं, फर्रुखाबाद के रोकरी निवासी छोटे लाल और पटियाली के नगला निवासी अमित कुमार को पुलिस गिरफ्तार कर तिसरी थाना लेकर गई. और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा. एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने यह भी बताया कि दोनों आरोपी का मोबाइल फोन और एक ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर- NL01AH–4253) जब्त कर लिया है जिसमें प्लास्टिक दाना लोड करके बांधा गया था.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू /आनंद बरनवाल
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






