Ranchi News (Bundu): राजधानी रांची के बुंडू अनुमंडल क्षेत्र में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं घट रही है. वहीं लोगों की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. दरअसल, मामले जांच के लिए में पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया और बाइक चोर गिरोह के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. हालांकि एक सदस्य अब भी फरार है.
मामले में कार्रवाई करते हुए करते हुए पुलिस ने 9 अलग-अलग चोरी की मोटरसाइकिल और एक टैक्टर बरामद की है. वहीं जिन लोगों को पुलिस ने अपने गिरफ्त में लिया है उनकी पहचान बुड़ू थाना क्षेत्र के निवासी राकेश अहीर, जीतलाल महली और भूपेश महतो के रूप में की गई है. बता दें, बाइक चोर गिरोह के उद्भेदन और चोरी के बाइक बरामद होने की जानकारी इंस्पेक्टर राम कुमार वर्मा ने प्रेस वार्ता करके दी.
इंस्पेक्टर राम कुमार वर्मा ने बताया कि वरीय पदाधिकारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बुंडू थाना क्षेत्र के ताऊ में मोटरसाइकल चोर गरोह के सदस्य बड़े पैमाने पर चोरी के मोटरसाइकिल की खरीद-बिक्री करने के लिए आ रहे हैं इसी आधार पर बुंडू पुलिस द्वारा टीम का गठन किया गया और टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के ताऊ मैदान में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान शुरू की.
जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया. पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकर की. इसके बाद पुलिस की टीम ने उसकी निशानदेही पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 अपराधियों को धर दबोचा और उनकी निशानदेही पर चोरी के 9 बाइक भी बरामद किए. गिरफ्तारी के बाद सभी अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.
रिपोर्ट- जितेन सार








